जामुड़िया : शिवडांगा एसएसआइ के कोलियरी एजेंट का किया घेराव

सोमवार को आइएनटीटीयूसी से संबद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के सदस्यों ने इसीएल सातग्राम श्रीपुर क्षेत्र में निंघा ग्रुप ऑफ माइंस के शिवडांगा एसएसआइ कोलियरी को फिर से खोलने की मांग पर कोलियरी एजेंट का घेराव किया.

जामुड़िया.

सोमवार को आइएनटीटीयूसी से संबद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के सदस्यों ने इसीएल सातग्राम श्रीपुर क्षेत्र में निंघा ग्रुप ऑफ माइंस के शिवडांगा एसएसआइ कोलियरी को फिर से खोलने की मांग पर कोलियरी एजेंट का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोलियरी में पर्याप्त कोयला भंडार है, पर इसीएल प्रबंधन इसे बंद करने की साजिश रच रहा है. केकेएससी की शिवडांगा एसएसआइ कोलियरी शाखा के अध्यक्ष नारायण साव ने कहा कि जब भी कोलियरी को फिर से खोलने की बात आती है, तो इसीएल प्रबंधन या तो ओसीपी को चालू करने में व्यस्त हो जाता है या अन्य कोलियरियों को चालू करने का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है.

श्री साव ने कहा कि कोलियरी वर्तमान में जलमग्न है और उन्होंने ईसीएल प्रबंधन से तुरंत पानी निकालने और कोलियरी को फिर से खोलने की मांग की. कोलियरी एजेंट महेंद्र कुमार ने कहा कि वह मांगों पर उच्च प्रबंधन के साथ चर्चा करेंगे और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेंगे. विरोध प्रदर्शन में केकेएससी की शिवडागा क्षेत्र शाखा के सचिव सुबहान मियां, बापी बनर्जी, कल्याण मोहंती और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >