पांडवेश्वर के महाल मोड़ पर डंपर से भिड़ा कोयला लदा ट्रक, चालक जख्मी

यहां के महाल मोड़ पर एक डंपर से कोयला लदे ट्रक की भिड़ंत हो गयी, जिससे उसके केबिन में घंटों चालक बेहोश पड़ा रहा. घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे और किसी तरह ट्रक के केबिन से घायल चालक को बाहर निकाल कर दुर्गापुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया.

पांडवेश्वर.

यहां के महाल मोड़ पर एक डंपर से कोयला लदे ट्रक की भिड़ंत हो गयी, जिससे उसके केबिन में घंटों चालक बेहोश पड़ा रहा. घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे और किसी तरह ट्रक के केबिन से घायल चालक को बाहर निकाल कर दुर्गापुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उसकी हालत खतरे में बतायी गयी है. घायल चालक का नाम करण खान(29) बताया गया है. हादसे के बाद डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़ कर उसका चालक फरार हो गया. डंपर को जब्त कर पुलिस उसकी तलाश में लग गयी है.

घटना से गुस्साये स्थानीय शेख जमीरुल व दयाल मंडल ने शिकायत की कि इसीएल के अत्यधिक कोयले से लदे ट्रक व डंपर यहां से आवाजाही करते हैं, जिनसे आये दिन हादसे होते रहते हैं और लोग हताहत होते हैं. कभी -कभी कोयले का टुकड़ा गाड़ी से सड़क पर गिर जाता है और हादसे का सबब बनता है. इससे निकट अतीत में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इस संबंध में इसीएल अधिकारियों से बार-बार कहा गया है, लेकिन ओवरलोडेड ट्रक या डंपर और उनकी अंधाधुंध आवाजाही पर अंकुशन नहीं लगाया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 12:00 बजे पांडवेश्वर की ओर से आ रहे डंपर से जो ट्रक भिड़ा, वो मदाहपुर की ओर से आ रहा था, पांडवेश्वर के महाल मोड़ पर डंपर व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर के बाद कोयला लदा ट्रक के केबिन में चालक अचेत होकर फंसा रहा. सूचना पाकर पांडवेश्वर थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के केबिन के गेट को काटा और अंदर से बेहोश चालक को बाहर निकाला. इसमें दो घंटे लग गये. दुर्गापुर के निजी अस्पताल में चालक का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >