दुर्गापुर में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का हुआ स्वागत

दुर्गापुर महाछठ समन्वय समिति की ओर से रविवार को ट्रंक रोड मैदान में छठ मिलन समारोह आयोजित होगा, कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीतों की जानी-मानी गायिका कल्पना पटवारी भजनों व देवीगीतों से शहरवासियों का मनोरंजन करेंगी.

दुर्गापुर.

दुर्गापुर महाछठ समन्वय समिति की ओर से रविवार को ट्रंक रोड मैदान में छठ मिलन समारोह आयोजित होगा, कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीतों की जानी-मानी गायिका कल्पना पटवारी भजनों व देवीगीतों से शहरवासियों का मनोरंजन करेंगी. इसके लिए शनिवार को गायिका के दुर्गापुर पहुंचने पर उनका समिति के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दुर्गापुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. समिति के जितेंद्र पांडेय, राजेश प्रसाद, विनय झा, धरती बनर्जी ने कल्यना को पुष्पगुच्छ भेंट किया. उसके बाद गायिका निजी होटल की ओर रवाना हो गयीं. समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि महापर्व छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद पहली बार कल्पना पटवारी का दुर्गापुर में आगमन हुआ है. छठ मिलन के मंच पर उनके सुरों की तान से यहां के लोग भाव-विभोर हो जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >