तृणमूल कांग्रेस के केंदा अंचल अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, सर्वेयर का फटा कान का पर्दा

जामुड़िया ब्लॉक-2 के केंदा तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष संदीप बनर्जी उर्फ बीजू एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में हैं.

जामुड़िया.

जामुड़िया ब्लॉक-2 के केंदा तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष संदीप बनर्जी उर्फ बीजू एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में हैं. ईसीएल के केंदा एरिया के न्यू केंदा कोलियरी एजेंट कार्यालय में कार्यरत एक सर्वे अधिकारी ने अंचल अध्यक्ष पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस घटना के विरोध में बुधवार को पश्चिम बंग बाउरी समाज शिक्षा समिति ने इसीएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

कार्यालय में घुस कर हमले का आरोप

पीड़ित सर्वे अधिकारी रमेश बाउरी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे वह अपने कार्यालय में एजेंट के निर्देशानुसार मैप (मानचित्र) का काम कर रहे थे.उन्हें यह काम पूरा कर सांकतोड़िया स्थित सीएमडी कार्यालय जाना था.काम के दौरान अचानक तृणमूल कांग्रेस नेता संदीप बनर्जी कार्यालय में घुसे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. हमले के कारण मेरे कान का पर्दा फट गया है.डॉक्टरों ने एक महीने का समय दिया है, यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ऑपरेशन कराना पड़ेगा.

बाउरी समाज ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय बाउरी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. बुधवार को न्यू केंदा एजेंट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए समाज की महिला नेत्री पिंकी बाउरी ने कहा कि एक अनुसूचित जाति के कर्मचारी पर इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ईसीएल प्रबंधन और पुलिस आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे. समाज के नेताओं ने इसे एक कायराना और निंदनीय कृत्य करार दिया.

थाने में मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, इसीएल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.प्रदर्शन के दौरान हरि कृष्ण बाउरी, संतोष बाउरी, चिन्मय बाउरी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

आरोपी संदीप बनर्जी ने दी सफाई

इसीएल सर्वे अधिकारी रमेश बाउरी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी संदीप बनर्जी उर्फ बीजू ने अपना पक्ष रखते हुए घटना की पुष्टि की है. संदीप बनर्जी ने स्वीकारा कि उन्होंने न्यू केंदा एजेंट कार्यालय में अधिकारी को एक थप्पड़ मारा है, पर इसके पीछे उन्होंने अपनी निजी जमीन के अस्तित्व पर खतरे को मुख्य कारण बताया. संदीप बनर्जी के अनुसार, न्यू केंदा ओसीपी (क्वारी-3) में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसे लेकर ईसीएल ने पूर्व में नोटिस दिया था.आरोप है कि मंगलवार को ईसीएल प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के खास केंदा अर्जुन धौड़ा के पास स्थित उनकी जमीन को काट दिया, जिससे जमीन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया. तृणमूल नेता ने इसीएल प्रबंधन की इस कार्यशैली को सरासर गलत और अनुचित ठहराया है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है और अपनी संपत्ति के नुकसान को देखकर वे आक्रोशित थे. इस गंभीर मसले को सुलझाने के लिए आगामी शुक्रवार को ईसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक सुनिश्चित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >