सेल एम्प्लॉइज टीटी टूर्नामेंट में डीएसपी की टीम चैंपियन

सेल आइएसपी के स्पोटर्स एंड रीक्रिएशन विभाग की ओर से आसनसोल इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय सेल एमप्लॉइज टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2024 में डीेएसपी की टीम चैंपियन रही.

आसनसोल.

सेल आइएसपी के स्पोटर्स एंड रीक्रिएशन विभाग की ओर से आसनसोल इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय सेल एमप्लॉइज टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2024 में डीेएसपी की टीम चैंपियन रही. इसमें सेल के विभिन्न यूनिट सीएमओ, आरएसपी, आइएसपी, डीएसपी, बीएसएल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. यहां पर रोमांचक मैच देखने को मिला.

फाइनल में डीएसपी की टीम ने इंटर सेल टीटी टूर्नामेट में खिताब अपने नाम किया. मौके पर इडी (प्रोजेक्ट) सुरजीत सिंह, इडी (एचआर) यूपी सिंह, इडी (एमएम) अभीक दे, इडी (वर्क्स) दीपेंदु घोष, स्पोटर्स एंड रीक्रिएशन विभाग के अधिकारी संजय सिन्हा आदि मौजूद थे. विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >