वित्तीय निवेश के नाम पर नया घोटाला, आसनसोल साउथ थाने में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का ताजा मामला

यह धंधा भी काफी लंबे समय से चल रहा था. अगस्त 2025 से जब पैसे मिलना बंद हुआ, तब लोगों की नींद खुली.

निवेश की गयी राशि पर 35 से 100 फीसदी तक नफा देने का भरोसा देकर लोगों को फंसाया कुछ दिनों पहले ही कथित तौर पर 350 करोड़ का आर्थिक घोटाले का मामला हुआ उजागर, गिरफ्त में है सरगना आसनसोल. आसनसोल में आर्थिक धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है. निवेश की गयी राशि पर 35 से 100 फीसदी तक का मुनाफा देने के नाम पर लोगों को फंसा कर लूटने का नया मामला आसनसोल साउथ थाने में दर्ज हुआ. यह धंधा भी काफी लंबे समय से चल रहा था. अगस्त 2025 से जब पैसे मिलना बंद हुआ, तब लोगों की नींद खुली. जिसमें से आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रेलपार ओके रोड इलाके के निवासी व पीड़ित मोहम्मद इनायत खान ने काशीपुर, मुर्शिदाबाद का मूल निवासी तथा वर्तमान में बुधा राज पाड़ा, जमीला अपार्टमेंट में रहने वाला सफीकुल रहमान व उसकी कथित पत्नी गिन्नी, जामुड़िया बोगराचट्टी इलाके की निवासी सबीना परवीन और सौरव कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाकर शिकायत की. जिसके आधार पर आसनसोल साउथ थाना केस नंबर 362/25 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/3(5)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुब दास ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई है. आरोपियों की तलाश चल रही है, मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही आसनसोल में कथित तौर पर साढ़े सौ करोड़ रुपये का आर्थिक घोटाला का मामला सामने आया. एक पीड़ित ने शिकायत की, उसके बाद पता चला कि पीड़ितों की संख्या हजारों में है. निवेश की गयी राशि पर 15 फीसदी तक प्रतिमाह व्याज देने का झांसा देकर लोगों को फंसाया गया. कुछ महीनों तक लोगों को व्याज मिला भी बाद में घोटाला हो गया. इस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ और जांच चल रही है. यह घोटाला अभी चर्चा में ही है कि दूसरा घोटाला सामने आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >