एसआइआर का निरीक्षण, आठ दिनों तक ‘वोट रक्षक कैंप’ में जायेंगे मंत्री

जिले में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की निगरानी के तहत मंत्री मानस भुईंया गुरुवार को पुरुलिया पहुंचे.

पुरुलिया.

जिले में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की निगरानी के तहत मंत्री मानस भुईंया गुरुवार को पुरुलिया पहुंचे. शहर में जिला व ब्लॉक नेतृत्व के साथ बैठक कर उन्होंने कार्य की प्रगति पर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने पुरुलिया शहर, रघुनाथपुर के दो ब्लॉक, नितुरिया और पारा ब्लॉक के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

कुछ ब्लॉक अंचल में काम बेहद सुस्त

मंत्री मानस भुईंया ने बताया कि जिले के दो ब्लॉकों में एसआइआर से संबंधित कार्य सबसे कम हुआ है, जबकि कई ब्लॉकों में भी प्रगति उम्मीद के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए वे लगभग आठ दिन तक पुरुलिया और बांकुड़ा के विभिन्न ‘वोट रक्षक केंद्रों’ का दौरा करेंगे.

एसआइआर प्रक्रिया में सभी वोटर्स को लाने पर जोर

मंत्री ने कहा कि हर मतदाता बिना किसी परेशानी के अपना नाम सूची में दर्ज करा सके, यह सुनिश्चित करना लक्ष्य है. इसके लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार मदद करेंगे. म्युनिसिपल क्षेत्र के कुछ वार्डों में काम धीमा है, इसलिए संबंधित काउंसिलरों को पार्टी नियमों के अनुसार सहयोग करने और एन्युमरेशन फॉर्म जल्द भरवाने का निर्देश दिया गया है.

नेटवर्क और डेटा संबंधी अड़चन

पुरुलिया नंबर दो ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष हेमंत रजक ने बताया कि कुछ स्थानों पर नेटवर्क की समस्या है और कई नाम खोजने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि टीम पूरी ताकत से काम कर रही है और दो-तीन दिनों में एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उनका कहना है कि लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योग्य मतदाताओं के नाम सही ढंग से सूची में दर्ज हों, ताकि आगामी चुनाव में मताधिकार का पूर्ण उपयोग हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >