प्रवासी श्रमिक हत्याकांड में पड़ोसी हुआ गिरफ्तार

मंगलवार को खातरा कोर्ट में पेश करने पर अभियुक्त को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में हवालात भेजने का आदेश हुआ.

पुराने विवाद की आशंका, 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी घर के अंदर पाया गया था श्रमिक का खून से लथपथ शव बांकुड़ा. जिले के खातरा थाना क्षेत्र के दहला ग्राम पंचायत अंचल के बिरखम गांव में प्रवासी मजदूर संदीप मुदी (26) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी बलराम मुदी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को खातरा कोर्ट में पेश करने पर अभियुक्त को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में हवालात भेजने का आदेश हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को ही संदीप का शव उसके घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला था. बताया गया है कि वह कुछ दिन पहले ही बाहर से घर लौटा था. घटना की रात उसके माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए थे और वह घर पर अकेला था. परिजनों व स्थानीय लोगों ने सिर पर आगे और पीछे गहरे चोट के निशान देख हत्या की आशंका जतायी थी. 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला : शिकायत दर्ज होते ही खातरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुराने आपसी विवाद की बात सामने आयी है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव था. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है. वह छत के रास्ते घर में घुसा और हमला कर फरार हो गया. पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और घटनास्थल का पुनर्निर्माण करने की तैयारी कर रही है. मामले की जांच सभी पहलुओं से जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >