आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के न्यू टाउनशिप(एनटीएस) थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने के हार छीन लिये.
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के न्यू टाउनशिप(एनटीएस) थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने के हार छीन लिये. लगातार हो रही वारदातों से एमएएमसी टाउनशिप के निवासियों, खासकर महिलाओं में भय का माहौल है. लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं.शुक्रवार रात करीब 8.00 बजे बी-वन इलाके की एक महिला मामरा बाजार से अपनी बेटी संग स्कूटी से लौट रही थी. विवेकानंद स्टेच्यू के पास अंधेरे का लाभ उठाकर हेलमेट पहने दो युवक बाइक से पीछे आए और झपट्टा मारकर महिला के गले की सोने की चेन छीन ली. महिला के गले में खरोंच आयी. महिला ने स्कूटी रोक शोर मचाया, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले फुलझड़ इलाके में भी इसी तरह एक महिला से सोने का हार छीना गया था. लोगों का कहना है कि विभिन्न मोड़ों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.