हीरापुर थाने की पहली महिला ओसी बनीं नसरीन सुल्ताना

तबादला. चुनाव के मद्देनजर एडीपीसी के कुल 19 थानों व पुलिस चौकियों के प्रभारी हुए इधर से उधर

दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बेहतर काम करने का नसरीन को मिला रिवार्ड एडीपीसी की पहली अधिकारी हैं नसरीन, जिन्हें चीफ मिनिस्टर्स मेडल फॉर बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का मिला अवॉर्ड आसनसोल. वर्ष 2026 में होनेवाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ. कुल 17 थानों और पुलिस फांडी के प्रभारियों का तबादला किया गया. एक नये चेहरे मनोरंजन मंडल, जिन्हें एसबी से निकालकर बुदबुद थाना का प्रभारी बनाया गया, बाकी सारे वही अधिकारी है, जो कहीं न कहीं प्रभारी की जिम्मेदारी में थे, उन्हें एक जगह से दूसरे जगह का प्रभारी बनाकर भेजा गया. चार फांडी प्रभारियों को थाना का दायित्व मिला, तो तीन थाना प्रभारियों को मिली पुलिस फांडी की जिम्मेदारी. एडीपीसी का सबसे अहम थाना के रूप में चिन्हित हीरापुर की जिम्मेदारी मिली महिला अवर निरीक्षक नसरीन सुल्ताना को. श्रीमती सुल्ताना पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें हीरापुर थाना के ओसी का दायित्व मिला. दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी से शुरू कर चार्जशीट तैयार करने में श्रीमती सुल्ताना की तत्परता और बेहतर काम की काफी सराहना हुई थी, माना जा रहा है कि हीरापुर थाना का ओसी बनना उसी का रिवार्ड है. श्रीमती सुल्ताना एडीपीसी की पहली अवर निरीक्षक हैं, जिन्हें चीफ मिनिस्टर्स मेडल फॉर बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का अवार्ड वर्ष 2023 में मिला.

फांड़ी प्रभारी से करतार, रियाजउद्दीन, अखिल व लक्ष्मीनारायण बने थाना के ओसी

पंजाबी मोड़ फांड़ी के प्रभारी करतार सिंह को आसनसोल नॉर्थ थाना का ओसी, नियामतपुर फांडी के प्रभारी अखिल मुखर्जी को अंडाल थाना का ओसी, सांकतोड़िया फांडी के प्रभारी मोहम्मद रियाजउद्दीन को एनटीएस थाना का ओसी, केंदा फांडी के प्रभारी लक्ष्मीनारायण दे को फरीदपुर थाना का ओसी बनाया गया. कोकओवन थाना के ओसी मोहम्मद मैनुल हक को पंजाबी मोड़ फांडी का प्रभारी, अंडाल थाना के ओसी प्रभारी मेघनाद मंडल को बराकर फांडी का प्रभारी, पंडवेश्वर थाना के ओसी मानव घोष को आसनसोल दक्षिण फांडी का प्रभारी बनाया गया है. इनके अलावा एनटीएस थाना को ओसी नसरीन सुल्ताना को हीरापुर थाना का ओसी, हीरापुर थाना के ओसी तन्मय घोष को पांडवेश्वर थाना का ओसी, फरीदपुर थाना के ओसी विजय दलपति को कोकओवन थाना का ओसी, एसबी के मनोरंजन मंडल को बुदबुद थाना का ओसी, कन्यापुर फांडी के प्रभारी पार्थप्रतिमा चक्रवर्ती को चुरुलिया फांडी का प्रभारी, विधाननगर फांडी के प्रभारी मिहिर कुमार दे को केंदा फांडी का प्रभारी, फरीदपुर फांडी के प्रभारी मदन मोहन दे को जहांगीरी मोहल्ला फांडी का प्रभारी, उखड़ा फांडी के प्रभारी महिला अवर निरीक्षक शिउली मंडल को कन्यापुर फांडी का प्रभारी, जहांगीरी मोहल्ला फांडी के प्रभारी शिलादित्य बनर्जी को फरीदपुर फांडी का प्रभारी, चुरुलिया फांडी के प्रभारी सुशोभन बनर्जी को विधाननगर फांडी का प्रभारी, कोकओवन थाना में तैनात अवर निरीक्षक परिमल विश्वास को नियामतपुर फांडी का प्रभारी और नियामतपुर फांडी में तैनात अवर निरीक्षक बिनय दास को सांकतोड़िया फांडी का प्रभारी बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >