शताक्षी महिला मंडल की ओर से साड़ी वितरण

इसीएल के सातग्राम -श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा कोलियरी के मैनेजर के घर के प्रांगण में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में शताक्षी महिला मंडल की तरफ से महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया.

जामुड़िया.

इसीएल के सातग्राम -श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा कोलियरी के मैनेजर के घर के प्रांगण में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में शताक्षी महिला मंडल की तरफ से महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया. गुरुवार को सातग्राम श्रीपुर की तरफ से नवरात्र के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को वस्त्र एवं घरेलू जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया.

इस दौरान करीब 30 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया. इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल सातग्राम- श्रीपुर क्षेत्र की अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बताया कि उनकी संस्था इस तरह के कई कल्याणकारी कार्य करते रहती है. हम इस नवरात्र के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. इस मौके पर निंघा कोलियरी कालोनी एवं आसपास के क्षेत्रों की कई जरूरतमंद महिलाओं के बीच में सामग्री का वितरण किया गया. आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >