महाशिवरात्रि पर जामुड़िया में शांति समिति की हुई बैठक

आनेवाले महाशिवरात्रि के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर ने पूजा समितियों को सरकारी दिशानिर्देश बताये और उनका पालन सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी.

जामुड़िया.

आनेवाले महाशिवरात्रि के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जामुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर ने पूजा समितियों को सरकारी दिशानिर्देश बताये और उनका पालन सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी.

कहा कि माध्यमिक परीक्षा समाप्त हो चुकी है और 3 मार्च से उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू होगी, इसलिए पूजा का आयोजन करते समय इसका ध्यान रखा जाए. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस शिवरात्रि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखेगी और शांतिपूर्ण पूजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

बैठक में जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर के साथ, जामुड़िया ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस प्रसेनजीत मंडल, चुरुलिया फाड़ी प्रभारी सुशोभन बनर्जी, केंदा फाड़ी प्रभारी लक्ष्मी नारायण दे, श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी, जामुड़िया थाना के एसआई सुभाषीस बनर्जी, प्रदीप मुखर्जी, अब्दुल हौज, सुष्मिता बाउरी, मुस्तफिज हसन, घनश्याम जायसवाल, अनिमेष बनर्जी, मामून रशीद और जामुड़िया के विभिन्न शिवरात्रि पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >