वेतन वृद्धि पर मेयर से मुलाकात

अपने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के सैनेटरी विभाग के कर्मियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे वेतन को बढ़ाने का अनुरोध किया.

आसनसोल.

अपने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के सैनेटरी विभाग के कर्मियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे वेतन को बढ़ाने का अनुरोध किया. बड़ी संख्या में सैनेटरी विभाग के कर्मी निगम पहुंचे थे और उन्होंने मेयर से कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें जो वेतन मिलता है उससे उनका गुजारा होना मुश्किल है. इसलिए उनका वेतन बढ़ाया जाये. मेयर ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि नगर निगम की तरफ से जो भी संभव होगा वह किया जायेगा. मेयर ने आगामी 28 नवंबर को इन कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम आने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को उस प्रतिनिधिमंडल के साथ वह बैठक करेंगे. उस बैठक में नगर निगम के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. मेयर ने कहा कि वह किसी से भी झूठे वादे नहीं करना चाहते. नगर निगम से जो भी संभव होगा वह किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >