पहली पत्नी के रहते बांग्लादेशी युवती से की शादी

बीरभूम में सेना के जवान पर गंभीर आरोप

फर्जी दस्तावेज़ बनवाने का भी आरोप, प्रशासनिक जांच शुरू

बीरभूम. नलहाटी थाना क्षेत्र के कयथा ग्राम निवासी भारतीय सेना के जवान जियारूल शेख पर पहली पत्नी के रहते चुपचाप दूसरी शादी करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू हो गयी है. फर्जी दस्तावेज के जरिये बनी पहचान पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2018 में उसका निकाह जियारूल शेख से हुआ था. बावजूद इसके, वर्ष 2023 में उसके पति ने एक बांग्लादेशी युवती से चुपचाप निकाह कर लिया. आरोप है कि जियारूल ने युवती के फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड बनवाये. इन दस्तावेजों में अपने चाचा के घर को युवती का ससुराल बताया गया.

प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई शुरू

मामले के उजागर होने के बाद नलहाटी एक नंबर ब्लॉक प्रशासन तथा रामपुरहाट महकमा शासक कार्यालय ने जियारूल शेख को जांच के लिए तलब किया. इसी क्रम में आज महकमा शासक ने जियारूल, उसके चाचा और दूसरी पत्नी को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की. वहीं, पहली पत्नी ने इस पूरे मामले को लेकर अदालत में केस भी दर्ज कराया है.

अब प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है, जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर विवाह करने जैसे गंभीर पहलुओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >