आसनसोल में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीन कर फरार

आसनसोल शहर में सड़क पर चलना महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित है? अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.

आसनसोल.

आसनसोल शहर में सड़क पर चलना महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित है? अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के गोपालपुर इलाके की निवासी श्रावणी भगत अपराह्न सवा चार बजे अपने बच्चे के ट्यूशन क्लास जा रही थी, गोपालपुर में ही जीटी रोड पर आनंदमयी गार्डेन मैरेज हॉल के निकट बस स्टैंड के पास बाइक पर हेलमेट पहने सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले का चेन लेकर फरार हो गये. इस घटना ने सड़क पर पैदल चलनेवाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय भाजपा नेता अभिजीत राय ने कहा कि पुलिस कोयला और बालू की निगरानी में व्यस्त है और अपराधी शहर में खुलेआम तांडव मचा रहे हैं. सोमवार को आसनसोल साउथ थाना में दर्ज प्राथमिकी के श्रीमती भगत ने बताया कि अपरान्ह सवा चार बजे वह अपने बच्चे के ट्यूशन क्लास जा रही थी. गोपालपुर आनंदमयी मैरेज हॉल के पास पहुंची थी, अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके गले के चेन छीनकर फरार हो गये. यह पूरी घटना जीटी रोड पर लोगों के बीच हुई. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

गौरतलब है कि 22 अक्तूबर की शाम को आसनसोल नगर निगम में 105 नम्बर वार्ड की पार्षद व भाजपा नेत्री इंद्राणी आचार्या के साथ छिनतई हुई थी. वह आसनसोल रवींद्रनगर इलाके में स्थित जगन्नाथ रेसीडेंसी की निवासी है, घर के पास में ही बंकू बिहारी नर्सिंग होम के पास रात सवा आठ बजे बाइक पर सवार बदमाश उनका वैनिटी बैग छीनकर फरार हो गये. इसी दिन शाम को जामुड़िया थाना क्षेत्र के बोरिंगडांगा इलाके की निवासी संघमित्रा राय नामक महिला मोहिशिला आसनसोल से अपने देवर के साथ बाइक पर घर जा रही थी. बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आये और उनके गले का चेन छीनकर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >