आसनसोल.
साइबर क्राइम थाना आसनसोल में साइबर अपराध से जुड़ा एक अनोखा मामला दर्ज हुआ. जिसमें बाराबनी पांचगछिया इलाके के निवासी बिजय मुदी का बंधन बैंक अपकार गार्डेन शाखा में 10 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट पैसा गायब हो गयी. जिसे लेकर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल के साथ साइबर क्राइम थाना आसनसोल में शिकायत करायी. उनकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में कांड संख्या 23/25 में 316(2)/318(4)/319(2)/61(2) के तहत मामला दर्ज हुआ. साइबर क्राइम थाना के निरीक्षक विश्वजित मुखर्जी मामले की जांच को लेकर बैंक के अधिकारियों से मिलकर जांच की. प्राथमिक तौर पर बैंक की उदासीनता के कारण इस तरह से पैसे की निकासी हुई, यह बात सामने आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. श्री मुदी ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर 2024 को वे बंधन बैंक अपकार गार्डेन शाखा में 10 लाख रुपये की अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाने के लिए गये थे. शाखा प्रबंधक ने उन्हें समझाया कि वे फिक्स्ड डिपॉजिट न तुड़वाये, बल्कि इसी फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन ले लें. इससे उनकी पैसे की जरूरत भी पूरी हो जाएगी और फिक्स्ड डिपॉजिट भी बच जाएगा. वे शाखा प्रबंधक की बात मान गये और लोन के लिए सारी कागजी प्रक्रिया पूरी की. जिसके लिए पैन कार्ड व आधार कार्ड का जेरॉक्स, खाली चेक आदि जमा किया. बैंकिग कुछ समस्या के कारण उस दिन लोन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. उन्हें कहा गया कि वे लौट जाएं और जैसे ही उनके लोन की स्वीकृति मिलती है, उन्हें फोन करके सूचित किया जाएगा. लेकिन उन्हें बैंक की ओर से कोई फोन नहीं आया और 14 जनवरी को उन्हें विभिन्न ओटीपी मिला. इसकी जानकारी उन्होंने बैंक के एक कर्मचारी आकाश के व्हाट्सएप 7908514185 पर शेयर किया. 16 जनवरी को पुनः मैसेज आया कि उनके ओवीरड्राफ्ट (ओडी) खाते से दारू नामक किसी व्यक्ति का बेनिफिसरी अकाउंट जोड़ा गया है और उनके खाते से 10 रुपये, 50 हजार रुपये और 34 हजार रुपये निकासी हुई है. उन्होंने आकाश नामक बैंक कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ. 27 फरवरी को वे बैंक में आकर जांच की तो उनके होश उड़ गये. लोन के रूप में उनके खाते में नौ लाख रुपये जमा हुए और 18 ट्रांजेक्शन में यह राशि निकल गया. सिर्फ यही नहीं इसी बैंक में उनके दूसरे खाते से एक ट्रांजेक्शन में 34 हजार रुपये भी निकल गया. यह कैसे हुआ, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. श्री मुदी को लोन की राशि भी नहीं मिली और फिक्स्ड डिपॉजिट भी चला गया.एडीपीसी क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले अचानक घटे
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) क्षेत्र में अचानक से साइबर अपराध के मामलों में भारी गिरावट आयी है. जनवरी माह में साइबर क्राइम थाना में कुल 17 मामले दर्ज हुए थे और कोरोड़ों की राशि ठगी हुई थी. जिसमें डिजिटल अरेस्ट के तीन मामले थे. फरवरी में बसपांच ही मामले दर्ज हुए. इसे पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. साइबर अपराध को जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है. जिसे लेकर पुलिस, वित्तीय संस्थान और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं लगातार जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व साइबर क्राइम) डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर मामलों में गिरावट लोगों के जागरूक होने का संकेत है. यदि सभी नागरिक जागरूक हो गये तो साइबर अपराध जड़ से समाप्त हो जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
