तृणमूलियों ने निकाली धिक्कार रैली ममता के विरोधियों को जम कर कोसा

राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जामुड़िया ब्लॉक-एक तृणमूल कांग्रेस की ओर से थाना मोड़ बस स्टैंड से धिक्कार रैली निकाली गयी. इसके जरिये ममता बनर्जी के राजनीतिक विरोधियों को लानत भेजने की कोशिश की गयी.

जामुड़िया.

राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जामुड़िया ब्लॉक-एक तृणमूल कांग्रेस की ओर से थाना मोड़ बस स्टैंड से धिक्कार रैली निकाली गयी. इसके जरिये ममता बनर्जी के राजनीतिक विरोधियों को लानत भेजने की कोशिश की गयी. शुभेंदु के ममता पर लगाये गये आरोपों को झूूठ का पुलिंदा बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की गयी.

थाना मोड़ बस स्टैंड से लेकर धिक्कार रैली जामुड़िया बाजार पेट्रोल पंप होते हुए थाना मोड़ बस स्टैंड पर लौट कर खत्म हुई. फिर वहां पथसभा की गयी. पथसभा के मंच से जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर विपक्ष के नेता की टिप्पणी की जितनी भर्त्सना की जाये, कम है. जोर दिया कि पार्टी की मुखिया का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ममता बनर्जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करनेवाले शुभेंदु अधिकारी को माफी मांगनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. इस मौके पर तृणमूल के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, विधायक हरेराम सिंह, तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक-एक के अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी, जामुड़िया बोरो-एक के चेयरमैन शेख शानदार, महिला तृणमूल ब्लॉक-एक अध्यक्ष राखी कर्मकार, अब्दुल हाउस, श्रावणी मंडल, सुभाष पाल, बबलू पोद्दार, नारायण साव, सुबर्ण चट्टराज आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >