बंगाल: अंबर फोर्ट की तर्ज पर बनेगा बांकुड़ा के लालबाजार का पंडाल

बांकुड़ा का लालबाजार दुर्गापूजा पंडाल इस साल राजस्थान के जयपुर स्थित आमेर फोर्ट के ऐतिहासिक गणेश पोल की थीम पर बनाया जाएगा. 58वें वर्ष में प्रवेश के साथ, मेझिया के डेकोरेटर और कांथी के कलाकार मिलकर इस भव्य पंडाल को आकार देंगे.

बांकुड़ा. शहर के प्रतिष्ठित लालबाजार सार्वजनीन दुर्गोत्सव वेलफेयर सोसाइटी ने 58वें वर्ष में प्रवेश के साथ इस बार राजस्थान के जयपुर स्थित अंबर फोर्ट के ऐतिहासिक गणेश पोल की थीम पर दुर्गापूजा पंडाल बनाने की घोषणा की. गुरुवार को पारंपरिक खूंटी पूजा के साथ निर्माण कार्य शुरू हुआ.

पंडाल निर्माण का जिम्मा मेझिया के डेकोरेटरों को

सोसाइटी के उपाध्यक्ष शानू कुंडू ने बताया कि पंडाल निर्माण का जिम्मा मेझिया के डेकोरेटरों को दिया गया है, जबकि कांथी के कलाकार इसे ऐतिहासिक स्वरूप देंगे. उन्होंने कहा कि गणेश पोल 17वीं शताब्दी में राजा जय सिंह के शासनकाल में निर्मित अंबर फोर्ट का प्रसिद्ध शाही प्रवेश द्वार है, जो अपनी स्थापत्य कला और भगवान गणेश की प्रतिमा के लिए विश्वविख्यात है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनेगा पंडाल

खूंटी पूजा में सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आनंद पात्र, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पाल, सचिव मधु दास व अनूप मजूमदार, उपाध्यक्ष शानू कुंडू तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे. सोसाइटी का दावा है कि यह पंडाल बांकुड़ा सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pranav kumar bairagi

Published by: Ashish Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >