तालित रेलवे गेट की कार्य प्रगति पर कीर्ति आजाद ने नाराजगी दिखायी

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान स्थित तालित रेलवे गेट पर बन रहे ओवरब्रिज का बुधवार सुबह बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने निरीक्षण किया.

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान स्थित तालित रेलवे गेट पर बन रहे ओवरब्रिज का बुधवार सुबह बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई. सांसद ने निर्माण स्थल का दौरा कर वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और परियोजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली. इसके बाद रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में सांसद ने स्पष्ट कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई या देरी स्वीकार नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और दैनिक यातायात समस्या के समाधान के लिए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण जरूरी है. नियमित मॉनिटरिंग का भी आश्वासन दिया.

यातायात समस्या से मिलेगी राहत

सांसद ने कहा कि इस परियोजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई शिकायत नहीं है, जो सकारात्मक संकेत है. ओवरब्रिज के पूरा होने से लेवल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार की समस्या से काफी राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने सांसद की सक्रियता पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि परियोजना जल्द पूरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >