बंगाल : ड्यूटी पर जख्मी श्रमिक की मौत, मुआवजे के लिए केडिया प्लांट में प्रदर्शन

जामुड़िया के केडिया प्लांट में एक श्रमिक की ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद मौत हो गई. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे उत्पादन ठप पड़ गया.

जामुड़िया. श्रीपुर फांड़ी क्षेत्र के निंघा डीवीसी स्थित सर्वमंगलम गजानन स्टील प्राइवेट लिमिटेड(केडिया प्लांट) के श्रमिक मोहम्मद आजाद (42) की ड्यूटी के दौरान घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे उत्पादन प्रभावित रहा.

फिलहाल मिले 10 हजार रुपये

परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजा, इलाज और अंतिम-संस्कार का खर्च देने की मांग की. उनका कहना है कि मोहम्मद आजाद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. वहीं, कंपनी प्रबंधन ने फिलहाल 10 हजार रुपये देने और सोमवार को जामुड़िया थाने में बैठक कर समाधान निकालने की बात कही. परिजन तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विभिन्न दलों ने किया समर्थन

प्रदर्शन में पूर्व माकपा विधायक प्रत्याशी मोहम्मद साबिर हुसैन, भाजपा नेता अविनाश चतुर्वेदी, नुमान खान, मुकेश साव व कांग्रेस नेता फिरोज खान भी शामिल हुए. उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सहायता देने की मांग की. परिजनों ने कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजेंगे. श्रीपुर फांड़ी पुलिस पूरे समय मौके पर तैनात रही. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra trivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >