India Pakistan Conflict: पानागढ़ में एयरफोर्स ने पंचायत सदस्यों के साथ बीडीओ ऑफिस में की अहम बैठक

India Pakistan Conflict: वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि अगर एयरबेस के आसपास कोई अनजान व्यक्ति दिखे, तो इसकी सूचना जरूर दें. बैठक में मॉक ड्रिल भी कराया गया. ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 निर्दोष लोगों के मारे जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

India Pakistan Conflict| पानागढ़ (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पूरे देश में अलर्ट है. खासकर सीमावर्ती इलाकों में. पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय में पानागढ़ एयरफोर्स के अधिकारियों ने त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यों के साथ अहम बैठक की. बैठक में पंचायतीराज से जुड़े लोगों से कहा गया कि वे सतर्क रहें. साथ ही यह भी कहा कि अगर इलाके में किसी भी संदेहजनक गतिविधि का पता चले, कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो तत्काल इसकी सूचना वायु सेना को टोल फ्री नंबर पर दें.

‘एयरबेस के आसपास कोई अनजान व्यक्ति दिखे, तो वायुसेना को सूचना दें’

वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि अगर एयरबेस के आसपास कोई अनजान व्यक्ति दिखे, तो इसकी सूचना जरूर दें. बैठक में मॉक ड्रिल भी कराया गया. ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 निर्दोष लोगों के मारे जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

400 ड्रोन से भारत पर हमले की कोशिश की थी पाक ने

दोनों ओर से जबर्दस्त गोलाबारी हो रही है. पाकिस्तान ने एक दिन में 36 शहरों पर 400 ड्रोन से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया. भारत के एस400 सुदर्शन ने एक-एक ड्रोन को मार गिराया. इसके पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 सैन्य ठिकानों को मिसाइल हमला करके तबाह कर दिया. इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनप्रतिनिधियों ने कहा- हम अपनी सेना की मदद करेंगे

पानागढ़ में एक ओर वायु सेना का अड्डा है, तो ओर थल सेना का. इसलिए पानागढ़ की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. सेना और वायु सेना ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं हैं और उनसे कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें. बीडीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वे अपने देश की सेना की हरसंभव मदद करेंगे.

बीरभूम से गिरफ्तार किये गये थे 2 बांग्लादेशी आतंकवादी

दो दिन पहले ही पानागढ़ से सटे बीरभूम में बांग्लादेशी चरमपंथी संगठन के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी. इनके पास से प्रतिबंधित धार्मिक पुस्तकें और लैपटॉप के साथ पेन ड्राइव आदि जब्त हुई थी. पिछले साल जून में कांकसा थाना इलाके के मीर पाड़ा इलाके से एसटीएफ ने बांग्लादेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन अंसार अल इस्लाम या अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबद्ध मोहम्मद हबीबुल शेख (21) को गिरफ्तार किया था. अभियुक्त के घर से कई दस्तावेज जब्त किये गये थे. यह गिरफ्तारी पानागढ़ वायु सेना के अड्डे से कुछ ही दूरी पर हुई थी.

चरमपंथियों का ठिकाना बन गया था कांकसा

इसके पहले भी बांग्लादेश के एक चरमपंथी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया गया था. कांकसा इन चरमपंथियों का शेल्टर बन चुका था. वायु सेना के अधिकारियों ने साफ हिदायत दी है कि कुछ दिनों तक रात में जगकर अपने क्षेत्र में पहरा दें. सायरन बजने पर कैसे ब्लैक आउट करना होगा यह भी बताया गया. इसके साथ ही अन्य और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है. त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान प्रसेनजीत घोष ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों ने एक अहम बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये हैं, जिस पर अमल करना है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत

7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बंगाल से जेएमबी के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

Ranchi News: बूटी मोड़ की इस दुकान में बन रही लड़ाकू सेना की वर्दी, जांच शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >