नशे के लिए चोरी करता रहा इरशाद, माल बरामद

नशाखोरी के लिए बार-बार चोरी करने का आरोपी इरशाद शेख(19) रानीगंज पुलिस की गिरफ्त में आ गया. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि इस बार उसने एक घर से लड्डू गोपाल की जुड़ी हुई मूर्ति, पुराने दिनों के कुछ बहुमूल्य सिक्के और कांसे व पीतल के कुछ सामान चुराये थे. ये सारे सामान उसके पास से बरामद कर लिये गये हैं.

रानीगंज.

नशाखोरी के लिए बार-बार चोरी करने का आरोपी इरशाद शेख(19) रानीगंज पुलिस की गिरफ्त में आ गया. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि इस बार उसने एक घर से लड्डू गोपाल की जुड़ी हुई मूर्ति, पुराने दिनों के कुछ बहुमूल्य सिक्के और कांसे व पीतल के कुछ सामान चुराये थे. ये सारे सामान उसके पास से बरामद कर लिये गये हैं.

आरोपी ने घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठा कर चोरी की थी. पर शिकायत के बाद जांच में लगी पुलिस ने रानीगंज के तारबांग्ला के टिकियापाड़ा के रहनेवाला इरशाद को दबोच लिया. वह अतीत में भी अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता रहा है. गत 24 फरवरी को वह हैदराबाद से लौटा था एवं 26 तारीख को ही अन्नपूर्णा लेन में रहनेवाले राम मिश्रा के घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठा कर घर के मंदिर से बहुमूल्य सामान चुरा लिये.

इसमें पीतल, कांस्य के बर्तन कुछ प्राचीन मुद्राएं व लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति थी. बाद में लौटने पर घर के सदस्यों को चोरी की घटना का पता चला. फिर उन्होंने रानीगंज थाने में शिकायत की. रानीगंज थाने के अधिकारी इमदादुल हक, आशीष मंडल व परवेज आलम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये. उन्होंने घटना के सभी पहलुओं की जांच की और रानीगंज के साहब कोठी काली मंदिर के पीछे के जंगल से इरशाद शेख को गिरफ्तार कर 27 तारीख को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. वहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. पूछताछ के बाद आरोपी इरशाद को लेकर पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर चोरी हुए सारे सामान रानीगंज बाजार में सुकांत शिशु उद्यान से लगे जंगल से बरामद कर लिये. ये सारे सामान एक बक्से में रखे थे. सोमवार को रिमांड पूरी होने पर आरोपी को फिर से जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >