रानीबांध में पुलिस अफसर की दबंगई से उबाल

जिले में रानीबांध थाना के सेकंड अफसर शुभम रायचौधरी पर अपने नौकर सजल सहिस को चोरी के झूठे आरोप में पीटने और उसकी बहन से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है.

बांकुड़ा.

जिले में रानीबांध थाना के सेकंड अफसर शुभम रायचौधरी पर अपने नौकर सजल सहिस को चोरी के झूठे आरोप में पीटने और उसकी बहन से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.

चोरी का आरोप व मारपीट

बताया गया है कि गुरुवार को शुभम रायचौधरी ने अपने किराये के घर से लगभग 12 लाख रुपये चोरी होने की बात कही और शक सजल पर जताया. आरोप है कि चोरी स्वीकारने का दबाव बनाते हुए सजल को घर में बंद कर बेल्ट और लाठी से पीटा गया. नशे की हालत में उसे सर्विस रिवॉल्वर दिखा कर जान से मारने और छत से फेंकने की धमकी दी गयी. आखिरकार जुल्म से बचने को मजबूर सजल ने चोरी का झूठा आरोप मान लिया.

परिवार पर दबाव और ग्रामीणों का गुस्सा

शुक्रवार को अधिकारी सजल के राजाकाटा स्थित घर पहुंचे और वहां रखे पैसे व गहने जबरन लेकर चले गये. परिवार के विरोध पर सजल की बहन से छेड़छाड़ और अश्लील प्रस्ताव का भी आरोप लगा. शाम को सजल को फिर पीटा गया, जिसके बाद उसने रानीबांध ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज कराया. खबर फैलते ही ग्रामीणों ने शाम सात बजे से रात बारह बजे तक क्षितिराम बोस स्टैच्यू मोड़ पर टायर जलाकर जाम कर दिया. बांकुड़ा-झिलिमिली रोड पूरी तरह बंद रहा.

लाठीचार्ज और राजनीतिक प्रतिक्रिया

शनिवार सुबह भी अवरोध जारी रहा. स्थिति संभालने के लिए रानीबांध, बारीकुल और खातरा थानों की पुलिस और रैफ को तैनात किया गया. जाम हटाने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. भाजपा कार्यकर्ता भी अवरोध में शामिल हुए और पुलिस कार्रवाई की निंदा की. अधिकारियों के जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद अवरोध हटा लिया गया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे फिर आंदोलन करेंगे. घटना पर पुलिस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >