नेपाल में ‘मातृभाषा रत्न’ से नवाजे गये अंडाल के शिक्षक एहतेशाम

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शब्द प्रतिभा बहुउद्देश्यीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल निवासी तथा उखड़ा हिंदी हाई स्कूल के शिक्षक मोहम्मद एहतेशाम अहमद को ‘मातृभाषा रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया.

अंडाल.

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शब्द प्रतिभा बहुउद्देश्यीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल निवासी तथा उखड़ा हिंदी हाई स्कूल के शिक्षक मोहम्मद एहतेशाम अहमद को ‘मातृभाषा रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और भाषा प्रेमियों ने भाग लिया.

मातृभाषा संरक्षण में योगदान की सराहना

फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द गिरी मायालु ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरण में अहमद का योगदान उल्लेखनीय और प्रेरणादायक है. उनके प्रयासों ने समाज में भाषाई अस्मिता के प्रति जागरूकता को सशक्त किया है. वक्ताओं ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और संस्कृति की आत्मा होती है तथा वैश्वीकरण के दौर में भाषाई विविधता को बचाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है.

सम्मान पर जताया आभार

सम्मान प्राप्त करते हुए मोहम्मद एहतेशाम अहमद ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनकी मातृभाषा और उससे जुड़े हर व्यक्ति का है. उन्होंने कहा कि भाषा हमारी पहचान और संस्कृति की अभिव्यक्ति है तथा यदि हम अपनी मातृभाषा को सहेजकर नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से कट जाएंगी. समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और अनुपस्थित अतिथियों को प्रमाण-पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किये गये. इस सम्मान से पश्चिम बर्दवान के शिक्षकों तथा उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >