नानूर विस्फोटक बरामदगी मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर करीब डेढ़ किलो मिले विस्फोटक की जांच हेतु कलकात्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई है.एनआईए जांच की मांग को लेकर दर्ज मामले पर राज्य से तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर करीब डेढ़ किलो मिले विस्फोटक की जांच हेतु कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में दायर याचिका को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई है. मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने एनआईए जांच की मांग को लेकर दर्ज मामले पर राज्य से तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है. बताया जाता है की आज राज्य के महाधिवक्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया कि बीरभूम के नानूर में विस्फोटक बरामदगी के मामले में एनआईए जांच की कोई आवश्यकता नहीं है.

Also Read: बंगाल : राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में एक मंच पर नजर आ सकते हैं मोदी व ममता
राज्य से तीन सप्ताह के भीतर मांगी  रिपोर्ट

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने एनआईए जांच की मांग को लेकर दर्ज मामले पर राज्य से तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है. याचिकाकर्ता के वकील फिरोज एडुल्जी ने कहा कि बीरभूम के नानूर के पास से 1.5 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था. इस मामले में एनआईए जांच की जरूरत है. उक्त विस्फोटकों से जानहानि जैसी घटनाएं हो सकती थीं. हमें यह जानने की जरूरत है कि यह किसने किया था. राज्य के महाधिवक्ता सौमेंद्र नाथ मुखोपाध्याय ने कहा कि चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोप था की बरामद विस्फोट का मसाला काली पूजा का पटाखा था.

Also Read: बंगाल : दुआरे सरकार योजना को केंद्र से मिला अवार्ड, 7 जनवरी को प्रदान करेंगी राष्ट्रपति
81,000 डेटोनेटर पुलिस ने किया था जब्त

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीरभूम जिला में तबाही का सामान मिला था. विस्फोटकों का जखीरा बरामद होने के बाद पुलिस भी सकते में थी. गुप्त सूचना के आधार पर बीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार के पास गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया. एसटीएफ ने बताया कि बोरियों में भरकर 81,000 डेटोनेटर ले जाया जा रहा था.जिसे पुलिस ने जब्त किया था.

Also Read: West Bengal News: पश्चिम बंगाल में तबाही की साजिश! बीरभूम में 81,000 डेटोनेटर के साथ एक गिरफ्तार

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >