प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के अनुसार देशभर में चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को रानीगंज के 92 नंबर वार्ड इलाके में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा प्रदान किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान रानीगंज विधानसभा के भाजपा संयोजक दिनेश सोनी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश के साथ रानीगंज में भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. दिनेश सोनी ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त से पहले अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं.साथ ही स्वतंत्रता दिवस के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखें और उसे इधर-उधर न फेंकें. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, इसलिए इसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. इस अवसर पर भाजपा के जनरल सेक्रेटरी शंकर साव, रजनीश शर्मा, विकास बर्मन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने विभिन्न घरों में पहुंचकर तिरंगा वितरित किया और अभियान को सफल बनाने की अपील की.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रानीगंज के 92 नंबर वार्ड में घर-घर पहुंचा तिरंगा

भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा प्रदान केते हुए | Prabhat Khabar Network
Copied link
रानीगंज के 92 नंबर वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया और लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराने की अपील की.