बुदबुद में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, ट्रैक्टर समेत तीन गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना क्षेत्र में कसवा बीट वन विभाग ने अवैध रूप से पेड़ काटकर ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना क्षेत्र में कसवा बीट वन विभाग ने अवैध रूप से पेड़ काटकर ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में कटी लकड़ी बरामद की गयी.

सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई

कसवा बीट के अधिकारी सुजय मंडल ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि इलाके से अवैध पेड़ों की कटाई कर लकड़ी ट्रैक्टर से ले जाई जा रही है. इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया.

काठ मिल में छिपाने की कोशिश

पीछा करते हुए ट्रैक्टर रनडीहा स्थित एक काठ मिल में घुस गया. वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो आरोप है कि काठ माफिया ने उन्हें धमकाया और कुछ समय के लिए रोकने की कोशिश की.

पुलिस के साथ छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही बुदबुद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर ट्रैक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

काठ मिल पर भी कार्रवाई की तैयारी

वन विभाग ने बताया कि मामले में संबंधित काठ मिल की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >