महिला कॉलेज परिसर की झाड़ी में अगलगी

गुरुवार को दोपहर शहर के महिला कॉलेज परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना पाते ही दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. हालांकि अग्निकांड में जान या माल की क्षति की खबर नहीं है.

दुर्गापुर.

गुरुवार को दोपहर शहर के महिला कॉलेज परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना पाते ही दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. हालांकि अग्निकांड में जान या माल की क्षति की खबर नहीं है. सूत्रों की मानें, तो गुरुवार को दोपहर महिला महाविद्यालय में छात्राएं पढ़ने आयी थीं. कॉलेज के सामने मैदान के पास काफी खर-पतवार उग आये हैं. वहां से धुआं व आग की तेज लपटें उठती देख कर छात्राएं व अन्य लोग सहम गये.

इसकी कॉलेज प्रबंधन को खबर दी गयी. फिर दुर्गापुर थाने की पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया. उसके बाद एक इंजन के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस बाबत कॉलेज के प्रिंसिपल महानंदा कांजीलाल ने कहा कि महाविद्यालय से लगी बस्ती है, जहां से बदमाश व असामाजिक तत्व आये दिन परिसर की झाड़ियों के पास आकर ऊधम मचाते हैं. कभी-कभी कॉलेज के हॉस्टल से नल व कई अन्य सामान चुरा लिये जाते हैं. इनके पीछे भी वही बदमाश हो सकते हैं. आशंका है कि खर-पतवार में आग ऐसे शरारती तत्वों ने ही लगायी होगी. प्रिंसिपल ने पुलिस से निगरानी बढ़ाने की मांग की. दमकल अधिकारी विप्लब कुमार विश्वास ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >