कपूरबागान में भीषण अग्निकांड अवैध पटाखा भंडारण का शक

शहर के वार्ड 21 स्थित कपूरबागान क्षेत्र के एक घर में बुधवार शाम भीषण आग लग गयी. आग की ऊंची लपटों से इलाके में दहशत फैल गयी.

पुरुलिया.

शहर के वार्ड 21 स्थित कपूरबागान क्षेत्र के एक घर में बुधवार शाम भीषण आग लग गयी. आग की ऊंची लपटों से इलाके में दहशत फैल गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार शाम के समय एक आवासीय मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. आग इतनी तेज थी कि आसपास पटाखों के फटने जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं.स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव तिवारी ने बताया कि घटना में दो लोग झुलसे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग के दौरान आग लगने की बात सामने आयी है. दोनों घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है. आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.

अवैध पटाखा भंडारण के आरोप की जांच

घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित मकान में अवैध रूप से पटाखे जमा किये गये थे. कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वहां अवैध रूप से पटाखे बनाये जाते थे, जिससे आग भड़क उठी. हालांकि पुलिस इन दावों की भी पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >