तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

पुरुलिया के बोरो थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक सोमेन गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुरुलिया. जिले के बोरो थाना क्षेत्र के आंकरो गांव में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक सोमेन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात आरोपी सोमेन कथित तौर पर युवती को बहला-फुसला कर पास के एक सुनसान मकान में ले गया, जहां तंत्र-मंत्र के बहाने उससे दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बतायी. उसके बाद परिवार ने बुधवार को बोरो थाने में जाकर लिखित शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. शुक्रवार को जिला अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस दौरान मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का गुप्त बयान भी दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hansraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >