देउचा पचामी में खनन रोक कर आदिवासियों ने जताया विक्षोभ

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस वालों और अन्य सुरक्षाकर्मियों को घेर कर प्रतिवाद जताया.

बीते तीन दिनों से प्रोजेक्ट साइट पर नहीं हो पा रहा खनन आदिवासी प्रदर्शनकारियों का आरोप, वादाखिलाफी कर रही राज्य सरकार मुद्दे पर डीएम व एसपी ने की बैठक आदिवासियों को समझाने पर है जोर बीरभूम. जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में देउचा पचामी कोयला परियोजना स्थल पर खनन का काम लगातार तीसरे दिन भी बंद रख कर स्थानीय आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस वालों और अन्य सुरक्षाकर्मियों को घेर कर प्रतिवाद जताया. राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने किये गये वादे से मुकर रही है. शिकायत है कि प्रस्तावित कोल प्रोजेक्ट के लिए भूमि देनेवाले परिवारों को राज्य सरकार के निर्धारित पैकेज के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी जा रही है. इससे स्थानीय लोगों व आदिवासियों में असंतोष है. बढ़ते बवाल व हंगामे को देखते हुए जिलाधिकारी विधान राय और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमनदीप ने बैठक की है. आदिवासियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनके पक्ष को सुन कर समझने की कोशिश की जा रही है. मालूम रहे कि गत बुधवार को सुबह कोलकाता से पहुंचे एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स (एपीडीआर) के सात प्रतिनिधियों को तृणमूल के तीन संगठन के लोगों ने पहले गेस्ट हाउस में बंधक बना कर रखा था. इन प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आयी थी. प्रस्तावित कोयला परियोजना के लिए खनन का काम ठप कर आदिवासियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को घेर कर विक्षोभ प्रदर्शन किया. आदिवासियों का आरोप है कि राज्य सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया. हालांकि बीरभूम के जिलाधिकारी(डीएम) विधान राय ने कहा कि आदिवासियों से बातचीत चल रही है, जल्द ही मसले का हल कर लिया जायेगा. आज लगातार तीसरे दिन भी आदिवासियों ने कोयला खनन का काम ठप कर प्रतिवाद जताया. इसमें महिलाएं आगे रहीं. मामले को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक(एसपी) अमनदीप ने बैठक की है. हंगामा कर रहे आदिवासियों को समझाने पर जिला प्रशासन का पूरा जोर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >