क्लिनिक में बदलेंगे रिहैब सेंटर, कर्मियों को मिलेगा बकाया

आसनसोल माइंस बोर्ड ऑफ़ हेल्थ के चेयरमैन नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती की अध्यक्षता में सोमवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई.

आसनसोल.

आसनसोल माइंस बोर्ड ऑफ़ हेल्थ के चेयरमैन नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती की अध्यक्षता में सोमवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई. उप-चेयरमैन विश्वनाथ बाउरी, जामुडिया के विधायक हरेराम सिंह, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, एडीएम हेल्थ व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सीतारामपुर क्षेत्र के खाली पड़े रिहैबिलिटेशन सेंटर को क्लिनिक में बदला जायेगा, जहां चिकित्सक व नर्सों को तैनात कर कोलियरी क्षेत्र के श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जायेंगी.

साथ ही 108 स्वीकृत पदों में से वर्तमान 88 कर्मचारियों को 1400 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 12.32 लाख रुपये भुगतान करने का फैसला लिया गया. इसके अलावा 10 वर्षों से वेतन वृद्धि से वंचित कर्मचारियों के वेतनमान में 500 से 1000 रुपये तक बढ़ोतरी का भी निर्णय हुआ. चेयरमैन नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप सक्रिय करने के लिए सभी सदस्यों और कर्मचारियों को मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि पूर्व की तरह श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >