पूजा कार्निवाल में उमड़ी भीड़

प्रशासनिक अधिकारियों तथा हजारों दर्शकों के उपस्थिति में पुरुलिया शहर में आयोजित हुआ पूजा कार्निवल 2024. सोमवार शाम शहर के विक्टोरिया स्कूल से पूजा कार्निवल का जुलूस आरंभ हुआ जो टैक्सी स्टैंड में मुख्य मंच के समक्ष समाप्त हुआ.

पुरुलिया.

प्रशासनिक अधिकारियों तथा हजारों दर्शकों के उपस्थिति में पुरुलिया शहर में आयोजित हुआ पूजा कार्निवल 2024. सोमवार शाम शहर के विक्टोरिया स्कूल से पूजा कार्निवल का जुलूस आरंभ हुआ जो टैक्सी स्टैंड में मुख्य मंच के समक्ष समाप्त हुआ. विभिन्न पूजा कमेटियों ने अपनी कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हुए नमोपारा तक जुलूस निकाला. कार्निवाल उत्सव के मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संध्या रानी टुडू, विधायक सुशांत महतो, जिला सभाधिपति निवेदिता महतो, जिलाशासक रजत नंदा, जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी के अलावा अन्य अधिकारी एवं विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे. कार्निवाल में 10 पूजा कमेटियों ने हिस्सा लिया. जहां उन्होंने अपनी पूजा की मूर्ति के साथ-साथ पूजा की थीम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >