आसनसोल-जसीडीह-देवघर एवं देवघर-बांका खंड में विंड्रो ट्रेल का डीआरएम ने किया मुआयना

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) संग्रह मौर्य ने आसनसोल - जसीडीह - देवघर एवं देवघर - बांका खंड के विंडो ट्रेल का निरीक्षण किया.

आसनसोल.

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) संग्रह मौर्य ने आसनसोल – जसीडीह – देवघर एवं देवघर – बांका खंड के विंडो ट्रेल का निरीक्षण किया. उस दौरान उनके साथ मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने देवघर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों एवं यार्ड रीमॉडलिंग की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने चंदन, कुमराबाद रोहिणी एवं करझौसा स्टेशनों पर ट्रैक एवं सिग्नलिंग परिसंपत्तियों, सुरक्षा प्रणालियों, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता मानकों तथा प्रगतिरत आधारभूत संरचना विकास कार्यों का भी व्यापक निरीक्षण किया, ताकि खंड की परिचालन तत्परता एवं सेवा गुणवत्ता का आकलन किया जा सके.डीआरएम ने सभी प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर बल दिया. उन्होंने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के उच्च मानकों को बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया. यह निरीक्षण मंडल की ओर से रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, सुरक्षा मानकों को बेहतर करने तथा सुरक्षित, दक्ष एवं यात्री-अनुकूल रेल परिचालन सुनिश्चित करने के सतत प्रयासों का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >