छह माह से तपसी में पेयजल संकट

निर्बाध जल आपूर्ति की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 60 के दोनों लेनों को पूरी तरह अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया.

आधे घंटे तक गाड़ियां जहां-तहां थमी रहीं

बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद थमा प्रदर्शन जामुड़िया. पेयजल की गंभीर किल्लत से जूझ रहे तपसी इलाके की महिलाओं का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया. निर्बाध जल आपूर्ति की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 60 के दोनों लेनों को पूरी तरह अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके चलते एनएच-60 पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का जाम लग गया.

आधे घंटे तक वाहन जहां-तहां थमे रहे. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. हालांकि बाद में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप और पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद पथावरोध थमा और वहां से आवाजाही सामान्य हुई.

छह माह से बूंद-बूंद को तरसते ग्रामीण

स्थानीय लोगों के अनुसार, जामुड़िया थाना क्षेत्र का तपसी इलाका पिछले छह महीनों से भी ज्यादा समय से भीषण जल संकट से जूझ रहा है. महिलाओं की शिकायत है कि इलाके में नल तो लगे हैं, पर उनमें पानी अनियमित है या बिल्कुल नहीं आता. उचित जलापूर्ति नहीं होने से दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई हो रही है

प्रशासन पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.इलाके में स्थायी जल आपूर्ति के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. आश्वासनों के अलावा अब तक धरातल पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. प्रदर्शन कारी महिलाओं ने कहा किअगर सात दिनों के भीतर तापसी इलाके में नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो हम इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे और हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए ठप कर देंगे.

आश्वासन के बाद हटा जाम सड़क जाम की सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. सूचना पाते ही स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू मुखर्जी भी घटनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं की शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द समस्या के समाधान का ठोस आश्वासन दिया. बाद में तृणमूल नेताओं के हस्तक्षेप और पुलिस के समझाने के बाद महिलाओं ने सड़क से अवरोध हटाया, जिसके बाद एनएच-60 पर आवाजाही सामान्य हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >