आठ मार्च को आसनसोल व दुर्गापुर में लगेगी लोक अदालत

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस (डीएलएस) की पहल पर आगामी आठ मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सुनवाई होगी. इस बारे में जानकारी देते हुए डीएलएस की सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि आगामी आठ मार्च को आसनसोल व दुर्गापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी.

आसनसोल.

इसमें सिविल, परिवारिक, व्यावसायिक, बीमा से संबधित, जुर्मानामूलक अपराधिक मामले, मोटर वीकल मामले, श्रमिक अधिकार से जुड़े मसले, कार्यस्थल से जुड़े मामले, बैंक लोन संबधित मामलों पर सुनवाई होगी. उक्त सभी मामलों में याचिकाकर्ता लोक अदालत में सुनवाई के लिए आवेदन कर सकते है. गौरतलब है कि इनमें से किसी भी प्रकार का मामला अदालत में लंबित नहीं होना चाहिए. राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए 28 फरवरी तक याचिका दायर करनी होगी. बीते दिसंबर में लगी लोक अदालत में पांच से अधिक मामलों की सुनवाई हुई थी और करीब 17 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि जुटायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >