कांकसा में मिड डे मील बनानेवाली महिलाओं का विक्षोभ

घटना के कारण विद्यालय परिसर में उत्तेजना फैल गयी.

पानागढ़ : कांकसा में मिड डे मील बनानेवाली महिलाओं का विक्षोभ पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के विदबिहार अंचल के शिवपुर जूनियर हाइ स्कूल में मिड डे मील बनानेवाली महिलाओं की संख्या केवल चार किये जाने के खिलाफ रसोइयों ने विक्षोभ जताया. शुक्रवार को विद्यालय का मिड डे मील बंद कर स्थानीय महिलाओं ने रोष जताया. घटना के कारण विद्यालय परिसर में उत्तेजना फैल गयी. घटना को लेकर मिड डे मील से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि पहले हम 40 महिलाएं मिड डे मील बनाती थीं, जो अब घट कर सिर्फ चार रह गयी है. छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए मिड डे मील बनाने की जिम्मेदारी बड़ी है. इधर, घटना को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक देवब्रत बनर्जी के अनुसार वे लोग भी सोच रहे हैं कि ये सब कैसे होगा. लेकिन प्रशासन से मिले निर्देश के बाद ही सुबह से मिड डे मील बंद कर महिलाएं प्रतिवाद जता रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >