कचरे से जैविक खाद बनाने पर हुई चर्चा

मंगलवार को दुर्गापुर सब-डिवीजन स्पोटर्स एंड कल्चरल क्लब्स कोऑर्डिनेशन सोसायटी की ओर से डीएसएमएस कॉलेज के ग्रीनोवेशन क्लब के सहयोग से कॉलेज परिसर में जरूरी चर्चा बैठक की गयी.

दुर्गापुर.

मंगलवार को दुर्गापुर सब-डिवीजन स्पोटर्स एंड कल्चरल क्लब्स कोऑर्डिनेशन सोसायटी की ओर से डीएसएमएस कॉलेज के ग्रीनोवेशन क्लब के सहयोग से कॉलेज परिसर में जरूरी चर्चा बैठक की गयी. कचरे से जैविक खाद बनाने के विषय पर हुई चर्चा बैठक में सागरभांगा हाइ स्कूल के हेडमास्टर राजीव चटर्जी, पर्यावरण कार्यकर्ता कबी घोष और प्रोफेसर संजय भंडारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर 35 विद्यार्थी मौजूद थे. चर्चा करने वालों ने कहा कि आजकल शहरी व ग्रामीण इलाकों में बढ़ता कूड़ा-कचरा गंभीर समस्या बन कर सामने आया है. हर दिन निकलने वाले बहुत सारे जैविक कचरे (किचन का कचरा, सब्जियों के छिलके, फलों के बचे हुए टुकड़े, पत्ते, वगैरह) को यदि ठीक से मैनेज ना किया जाये, तो पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है. अगर हर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और घर कचरे को रिसोर्स में बदलने और ऑर्गेनिक खाद बनाने की पहल करें, तो समाज को फायदा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >