रंगों के त्योहार होली और डोल उत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु रानीगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण ''शांति समन्वय बैठक'' आयोजित की गयी.
रंगों के त्योहार होली और डोल उत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु रानीगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण ””शांति समन्वय बैठक”” आयोजित की गयी. इसमें पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पार्षद व अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए. बैठक में एसीपी सेंट्रल-2, रानीगंज थाना प्रभारी, वल्लभपुर फांड़ी प्रभारी और दमकल विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. पुलिस ने साफ किया कि त्योहार के नाम पर अशांति फैलानेवालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी. एसीपी सेंट्रल-2 ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर अवैध रूप से डीजे बजाने पर उसे तुरंत जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही किसी भी व्यक्ति पर उसकी मर्जी के बिना जबरन रंग डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर पार्षद रूपेश यादव, नेहा साव, अख्तरी खातून, शक्ति रुइदास व समाजसेवी तापस तिवारी ने अपने-अपने क्षेत्रों की संवेदनशीलता से पुलिस को अवगत कराया. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. प्रशासन ने आम जनता से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.