कांकसा में फिर डायरिया का प्रकोप

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के मलानदिघी ग्राम पंचायत के अधीन कुलडिहा के हरिसिंगा ग्राम में डायरिया का प्रकोप पुनः देखने को मिला.

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के मलानदिघी ग्राम पंचायत के अधीन कुलडिहा के हरिसिंगा ग्राम में डायरिया का प्रकोप पुनः देखने को मिला. गंभीर हालत में पिंकी हांसदा नामक महिला को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं गांव में कई और पीड़ितों का इलाज चल रहा है. गांव में मेडिकल टीम ने पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ सफाई और पेयजल को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. इससे पहले कुलडिहा के आदिवासीपाड़ा में दो महिलाओं की डायरिया से मौत हो गयी थी. साथ ही 14 अन्य पीड़ित हुए थे. उस वक्त जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी भी गांव में पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >