लेबरहाट बस्ती के पोखर में युवक का शव, हत्या का शक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा, जहां से उसे आसनसोल जिला अस्पताल रेफर किया गया.

कोकओवन थाना क्षेत्र की लेबरहाट बस्ती से दो दिन पहले हुआ था गुम परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

दुर्गापुर. शहर के कोकओवन थाना अंतर्गत लेबरहाट बस्ती संलग्न पोखर से दो दिनों से लापता युवक करण चौहान (22) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा, जहां से उसे आसनसोल जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेबरहाट बस्ती निवासी उदेश चौहान का छोटा पुत्र करण चौहान निजी फैक्ट्री में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था. बीते 28 अक्टूबर की सुबह वह बिना बताए घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा. खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शुक्रवार सुबह बस्ती के संलग्न डीपीएल की दीवार के पास झाड़ियों में शौच करने गए लोगों ने पोखर में एक शव देखा और सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने चप्पल देखकर शव की पहचान करण के रूप में की.

हत्या या हादसा

मृतक के बड़े भाई सोनू चौहान और स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता देवनारायण सिंह ने बताया कि शव के गले पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया गया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है और निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है. थाना प्रभारी मोइनुल हक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से हुई प्रतीत होती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >