फंदे से लटकता युवक का शव बरामद

पुलिस ने मृत युवक का नाम ऋषिकेश गोराया ( 25) बताया है.

पुरुलिया. फंदे से लटकता है कि युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. रविवार सुबह जिला के बागमुंडी थाना क्षेत्र के सेरंगडी गांव में यह घटना हुई. पुलिस ने मृत युवक का नाम ऋषिकेश गोराया ( 25) बताया है. वह इसी गांव के रहने वाला था. पुलिस तथा परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह ही ऋषिकेश शनिवार रात अपने कमरे में सोने गया था. रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उसके कमरे में प्रवेश करने पर देखा हुआ कि वह फंदे के सहारे लटक रहा है. परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऋषिकेश को तुरंत स्थानीय पाथरडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए उसे पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >