डीपीएल के परित्यक्त आवास से वृद्ध का शव हुआ बरामद

पुलिस का अनुमान चार दिन पहले हुई है मौत

दुर्गापुर. शहर के कोक ओवन थाना अंतर्गत डीपीएल के रायडंगा कालोनी के परित्यक्त आवास से शुक्रवार को एक वृद्ध का सड़ा गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. मृतक की पहचान निरंजन दास (70) के तौर पर की गयी. स्थानीय लोगो ने बताया कि निरंजन दास डीपीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे. काफी समय से वह अकेले रहते थे. कभी-कभी उनके रिश्तेदार घर में आया जाया करते थे. शुक्रवार की सुबह आवास से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी . खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहां उन्हें निरंजन दास का सड़ा गला शव मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने बताया की प्राथमिक जांच में लगता है कि मौत तीन-चार दिन पहले हुई है. मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >