बर्नपुर.
बर्नपुर टाउनशिप स्थित एबी टाइप नेपाली दुर्गा मंदिर में आसनसोल नगर निगम की ओर से टिन शेड बनवाने का कार्य किया जा रहा था, जिसे आइएसपी के सुरक्षाकर्मियों ने पहुंच कर बंद करा दिया. कहा कि आइएसपी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेकर ही ऐसा निर्माण कार्य कराया जा सकता है. वहीं निर्माण कार्य में अडंगा लगाने की सूचना पाते ही वार्ड 78 के पार्षद अशोक रुद्र और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गये और हंगामा करने लगे. पूछने पर सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि इस कार्य के लिए आइएसपी के टाउन ऑफिस जाकर जरूरी अनुमति ली जाये. घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष का माहौल है. स्थानीय निवासी पूनम छेत्री ने बताया कि यहां पहले से नेपाली समुदाय के लोग रहते थे. जो आईएसपी के लिए सुरक्षा का काम करते थे. अब भी कई लोग सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने यहां पर दशको पहले दुर्गा मंदिर का निर्माण किया था. इसके बाद आपस में ही चंदा जुटाकर मंदिर को बड़ा रूप दिया गया. लेकिन शेड नहीं होने के कारण बारिश, तेज धूप के कारण पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
