कम्युनिटी हॉल को लेकर धांधली के बहाने तृणमूल को कांग्रेस ने घेरा

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पिछले एक दशक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कम्युनिटी हॉलों, पार्किंग एरिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली व गड़बड़ी की गयी है.

शगुन मैरेज हॉल के टेंडर विवाद की जांच की मांग पर कांग्रेस ने मेयर को सौंपा ज्ञापन लगाया आरोप, एक दशक में कम्युनिटी हॉल व पार्किंग को लेकर खूब हुई है गड़बड़ी व लिप्त रहे हैं तृणमूल नेता आसनसोल. नगर निगम के शगुन मैरेज हॉल के टेंडर विवाद के बीच कांग्रेस ने निगम के कम्युनिटी हॉल के लिए जारी टेंडर में पार्षद के शामिल होने पर गंभीर प्रश्न उठाया है. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पिछले एक दशक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कम्युनिटी हॉलों, पार्किंग एरिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली व गड़बड़ी की गयी है. यह भी आरोप लगाया कि ज्यादातर धांधलियों में सत्तापक्ष तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सीधी संलिप्तता रही है. गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में जाकर मेयर विधान उपाध्याय को अपनी मांगों पर एक ज्ञापन सौंपा. वार्ड 23 के शगुन मैरेज हॉल के टेंडर विवाद के मामले में भी अनियमितता व पक्षपात के इल्जाम लगाये गये. ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के प्रसेनजीत पुइतुंडी, शाह आलम, पार्षद एसएम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. टेंडर प्रक्रिया पर सवाल ः कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि नगर निगम के कम्युनिटी हॉल के लिए जारी टेंडर में तृणमूल की पार्षद का शामिल होना गंभीर सवाल उठाता है. बीते 10 वर्षों में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कम्युनिटी हॉल व पार्किंग एरिया को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है और यह भी कि भ्रष्टाचार व गड़बड़ियों में सत्ताधारी तृणमूल के नेता सीधे लिप्त रहे हैं. प्रसेनजीत पुइतुंडी ने पूछा कि तृणमूल पार्षद सीके रेशमा के खिलाफ मेयर ने लिखित शिकायत की थी, फिर भी अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गयी. कार्रवाई के लिए दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम ः कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर पार्षद सीके. रेशमा पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आठ तारीख को कांग्रेस आसनसोल उत्तर थाने का घेराव करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेतृत्व के संरक्षण की वजह से कार्रवाई रुकी हुई है. हाइ पावर कमेटी को लेकर आपत्ति शाह आलम ने कहा कि जांच के नाम पर बनायी जा रही हाई पावर कमेटी की संरचना ही संदिग्ध है. उन्होंने सवाल किया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के मामले में पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को कमेटी में शामिल करने की बात क्यों की जा रही है, जबकि यह क्षेत्राधिकार में नहीं आता. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अंतर्गत मैरिज हॉल, पार्किंग सहित अन्य कई संसाधन भ्रष्टाचार के स्रोत बन चुके हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >