वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा जिले के 71 केंद्रों में संपन्न

आसनसोल महकमा में कुल 16246 परीक्षार्थी शामिल थे.

आसनसोल. राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई. वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा आसनसोल के संत जोसेफ हाइस्कूल सहित 41 केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई. आसनसोल महकमा में कुल 16246 परीक्षार्थी शामिल थे. जिसमें उपस्थित अभ्यर्थियों की कुल संख्या 9369 तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 6874 रही. वहीं दुर्गापुर महकमा के 30 सेंटर में कुल कैंडिडेट की संख्या 19038 थी. जिसमें उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 10433 तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 8605 रही. गौरतलब है कि परीक्षा को लेकर जिले के विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिलीं. पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया. जहां राज्य के अनेक जिलों से आये अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे. परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय (एडीपीसी) ने केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रियाओं को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी. पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा से पूर्व ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये थे. बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र के भीतर प्रतिबंधित वस्तुएं लाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. इनमें नोटबुक, कागज़, पेन, कोई भी छपी हुई सामग्री, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन तथा सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. जांच के दौरान यदि किसी भी अभ्यर्थी के पास निषिद्ध सामग्री पायी जाती है, तो उसे तत्काल प्रभाव से परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके. अभ्यर्थी पूर्व निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा स्थल पर पहुंच गये थे. वहीं कुछ अभ्यर्थी अंतिम क्षणों में केंद्र की ओर दौड़ते हुए दिखे. परीक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >