सीआइएसएफ ने साझा रेड में पकड़ा दो ट्रक अवैध कोयला

ट्रक, कोयला और आरोपी को उचित जब्ती सूची के साथ कुल्टी थाने के चौरागी पुलिस चौकी को सौंप दिया गया.

सत्यापन व परवर्ती कार्रवाई के लिए माल समेत ट्रक जब्त आसनसोल. सीआइएसएफ ने दो नवंबर की रात अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ दो अलग-अलग संयुक्त छापेमारी कर दो ट्रकों को जब्त कर लिया. पहली कार्रवाई एमएनपी कैंप की टीम ने की. रात करीब 8:00 बजे विश्वस्त सूचना के आधार पर एमएनपी कैंप की सीआइएसएफ पीटीएल टीम ने एसटीपी क्यूआरटी और बीएनआर टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया. एमएनपी कैंप के इंस्पेक्टर/एक्सई एसके सिंह के नेतृत्व में गंगा होटल के पास बामना मोड़ से लगभग 40 मीट्रिक टन स्टीम कोयला ले जा रहे ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 37ई 3017) को एक व्यक्ति सहित जब्त किया गया. ट्रक, कोयला और आरोपी को उचित जब्ती सूची के साथ कुल्टी थाने के चौरागी पुलिस चौकी को सौंप दिया गया.

सतग्राम फाटक पर दूसरी कार्रवाई

उसी रात करीब 10 बजे सीआईएसएफ केएनटी टीम और सीआईएसएफ एसआरपी टीम ने सतग्राम फाटक पर संयुक्त छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेजों के 32.40 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदे ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 37बी 7427) को पकड़ा. उक्त ट्रक को सत्यापन और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीपुर पुलिस चौकी को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >