चिनाकुड़ी गोलीकांड का आरोपी गोपाल नोनिया हुआ गिरफ्तार

जांच अधिकारी में 10 दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की, अदालत ने छह दिनों की रिमांड मंजूर की.

आसनसोल. कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके में शुक्रवार रात को हुई गोलीकांड में पुलिस ने एक आरोपी, चिनाकुड़ी नोनिया बस्ती के निवासी गोपाल महतो उर्फ गोपाल नोनिया को गिरफ्तार किया. मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी में 10 दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की, अदालत ने छह दिनों की रिमांड मंजूर की. इस गोलीकांड में स्थानीय नोनिया बस्ती के निवासी कृष्णा नोनिया को तीन गोली लगी है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ. गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने कुछ लोगों का नाम उसने बताया था, जिसने उसे गोली मारी, पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. जिसमें गोपाल भी शामिल है. कृष्णा के साथ काफी लोगों की दुश्मनी है, जिसके कारण ही उसपर हमला हुआ था. इससे पहले भी उसपर गोली चली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >