पुरुलिया.
बुधवार को राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने जिला के 10 परीक्षा केंद्र का दौरा किया और वहां परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए की गयी व्यवस्था को देखा. उनके साथ जिला माध्यमिक परीक्षा के संयोजक सोमनाथ कोइरी और अन्य अधिकारी मौजूद थे. रामानुज गंगोपाध्याय के नेतृत्व में टीम शहर के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, पुरुलिया ज़िला स्कूल तथा चित्तरंजन बॉयज स्कूल में गयी और परीक्षा के इंतजाम देखे. अंत में रघुनाथपुर शहर के रघुनाथपुर हाइ स्कूल तथा रघुनाथपुर बालिका उच्च विद्यालय का मुआयना करने के बाद राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कोलकाता रवाना हो गये. उससे पहले रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा, “दौरे पर यह देखा गया कि बोर्ड के नियमों के दायरे में परीक्षा चल रही है या नहीं. यह भी कि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही. रामानुज गंगोपाध्याय ने कई माध्यमिक परीक्षार्थियों को अच्छे नतीजों के लिए शुभकामनाएं दीं. बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत जीवन विज्ञान विषय का इम्तिहान था, जो शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. उम्मीद है कि माध्यमिक परीक्षा के बाकी विषयों के इम्तिहान भी ऐसे ही हो जायेंगे. माध्यमिक परीक्षा को लेकर जिला के जंगलमहल इलाकों में जानवरों के चलते कुछ दिक्कत थी. इसलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कुछ निर्देश दिये गये थे. परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन भी तत्पर है. परीक्षार्थियों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कई तरह की सरकारी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
