दुर्गापुर में क्रिकेट कोचिंग सेंटर खोलने में सहयोग करने को सीएबी तैयार

खेलकूद के लिए दुर्गापुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद उपयुक्त है. विभिन्न खेलो के अलावा क्रिकेट खेल को और ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए दुर्गापुर के भगत सिंह स्टेडियम में क्रिकेट कोचिंग शुरू करने की आवश्यकता है.

दुर्गापुर.

खेलकूद के लिए दुर्गापुर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद उपयुक्त है. विभिन्न खेलो के अलावा क्रिकेट खेल को और ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए दुर्गापुर के भगत सिंह स्टेडियम में क्रिकेट कोचिंग शुरू करने की आवश्यकता है. प्रशिक्षण केंद्र खोलने के क्षेत्र में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) हर सहयोग करने को तैयार है . मैं सीएबी का जब तक प्रेसिडेंट हूं, दुर्गापुर के बच्चों का भविष्य निखारने के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने में सहयोग करूंगा. जिससे दुर्गापुर जैसे छोटे शहरों के बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर इंडियन क्रिकेट में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर पायेंगे. ये बातें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने दुर्गापुर में कही.श्री गांगुली दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित भगत सिंह क्रीड़ा मैदान में क्लब समन्वय की ओर से सीजन 2 के तहत चल रही पांच दिवसीय इंटरनेशनल कार्निवल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. सौरभ गांगुली के आगमन होते ही पूरा स्टेडियम एवं खेल मैदान ‘दादा’ के नारों से गूंज उठा. कार्यक्रम का उद्घाटन के पश्चात उन्होंने 5 दिनों के हुए भीतर करीब 136 इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

दुर्गापुर के खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल कूद के जरिए जीवन में सफलता पाया जा सकता है. किसी भी खेल के लिए इच्छा शक्ति का प्रबल होने के साथ-साथ कड़ी मेहनत एवं लगन बेहद जरूरी होता है. उन्होंने उदाहरण के तौर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित कई सफल खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि कठिन परिस्थिति के बावजूद भी इच्छा शक्ति एवं मेहनत के जरिए देश का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया . उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 2016 के बाद दूसरी बार आने का मौका मिला है .इस दरमियान खेलकूद के क्षेत्र में विकसित दुर्गापुर देख रोमांचित हूं.

समापन समारोह के दौरान पंचायत ग्राम उन्नयन एवं सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री प्रदीप मजूमदार, एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल ,पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, व्यवसाई संदीप दे, कंचन शासमल, विनय झा, निगम के कमिश्नर अब्दुल कलाम आजाद, पार्थ नंदी सहित कई उद्योगपति एवं खेल प्रेमी मौजूद थे.

दादा से ऑटोग्राफ के लिए उमरी भीड़ दुर्गापुर में देश के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के आगमन शंख ध्वनि एवं पारंपरिक तरीके से की गयी. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जगहों से आये खेल प्रेमी खिलाड़ी एवं आम नागरिकों की भीड़ काफी संख्या में जमा हुई. इस दौरान दादा से ऑटोग्राफ के लिए मंच के समीप लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दादा ने सभी को ऑटोग्राफ देकर उत्साहित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >